diwali horizontal

अलायंस क्लब्स इंटरनैशनल के संयुक्त अधिवेशन में नए डीजी व वीडीजी घोषित, सदस्यों का हुआ सम्मान

0 33

लखनऊ अलायंस क्लब्स इंटरनेशनल में डिस्ट्रिक्ट 102 एवं डिस्ट्रिक्ट 137 का संयुक्त अधिवेशन आज संपन्न हुआ । प्रेरणा मित्रा व सुनीता श्रीवास्तव को डीजी, आशीष त्रिपाठी व रेणु मेंदीरत्ता को वीडीजी 1, अर्चना शंकर व आशीष राज को वीडीजी 2 एवं बी पी जायसवाल व पद्मा सिन्हा को वीडीजी 3 घोषित किया गया

दोनों ही डिस्ट्रिक्ट्स में सदस्यों को विभिन्न सेवा कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया । इंटरनेशनल प्रेसिडेंट अलाय सुशील कुमार, इंटरनेशनल सेक्रेटरी अलाय काबरा जी, पास्ट इंटरनेशनल प्रेसिडेंट अलाय तृप्ता कौर जुनेजा और इंटरनेशनल डायरेक्टर अलाय मनमीत सिंह ने सभी को अवॉर्ड्स से सम्मानित किया

अन्य वरिष्ठ सदस्यों में डॉ एम एस भटनागर, डी एस भटनागर, संजीव भटनागर, डॉ मीना खरे, मंजुला खरे, रचना खरे, दिनेश माथुर, ममता भटनागर, रजत भटनागर आदि उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.