diwali horizontal

जंग का 15वां दिन हमास का बड़ा बयान!

0 30

जंग का 15वां दिन हमास का बड़ा बयान!

 

IRAN-US,ISRAEL WAR:अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 15वां दिन है। गाजा के उग्रवादी संगठन हमास ने कहा कि ईरान को अमेरिका और इजराइल के हमलों का जवाब देने का हक है।
हालांकि हमास ने यह भी अपील की है कि ईरान पड़ोसी देशों को निशाना न बनाए और इलाके के सभी देश मिलकर हालात को शांत करने की कोशिश करें, ताकि भाईचारा बना रहे।
इस बीच इराक की राजधानी बगदाद में मौजूद अमेरिकी दूतावास पर आज मिसाइल हमला हुआ है। दूतावास परिसर के अंदर बने हेलिपैड पर एक मिसाइल आकर गिरी।

 

अमेरिका के आंतरिक मंत्री डग बर्गम ने कहा है कि अमेरिका एशिया-प्रशांत के देशों को भरोसेमंद तरीके से ऑयल और गैस सप्लाई कर सकता है। ईरान युद्ध की वजह से इस इलाके में तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है।
उन्होंने यह बात टोक्यो में हुए एक ऊर्जा सम्मेलन में कही, जिसमें क्षेत्र के 17 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। बर्गम ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प की ऊर्जा नीति का मकसद यह है कि अमेरिका के पास खुद के लिए भी पर्याप्त ऊर्जा हो और वह अपने दोस्त देशों को भी ऊर्जा दे सके।
उन्होंने यह भी कहा कि कई देश अब कुछ जरूरी खनिजों के लिए चीन पर निर्भरता कम करना चाहते हैं, इसलिए इन चीजों की सुरक्षित सप्लाई पर भी ध्यान देना जरूरी है।
खाड़ी देशों में हमलों का खतरा अभी भी बना हुआ है। दुबई में एक हवाई हमले को रोक दिया गया, लेकिन उसे रोकते समय मलबा शहर की एक इमारत से टकरा गया। अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
वहीं सऊदी अरब में आधी रात के बाद कई हवाई हमलों की कोशिश हुई। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक सेना ने 19 ड्रोन और एक बैलिस्टिक मिसाइल को हवा में ही मार गिराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.