कम LPG देकर उपभोक्ता से धोखा? 2 किलो गैस कम निकली, हंगामा!
लखनऊ Live: शहर में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है, जहां एक उपभोक्ता को सिलेंडर में तय मात्रा से करीब 2 किलोग्राम कम LPG गैस मिली। घटना के बाद उपभोक्ता ने कड़ी नाराज़गी जताते हुए एजेंसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
बताया जा रहा है कि जब सिलेंडर की डिलीवरी हुई, तो उपभोक्ता ज़ायर हुसैन सुपुत्र स्व नुसरत हुसैन निवासी को वजन पर शक हुआ। जांच करने पर सिलेंडर में निर्धारित वजन से लगभग 2 किलो गैस कम पाई गई। इसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया और अन्य लोगों ने भी अपने-अपने सिलेंडर का वजन चेक करना शुरू कर दिया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस तरह की गड़बड़ी पहले भी हो चुकी है, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उपभोक्ता ने संबंधित गैस एजेंसी और आपूर्ति विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, गैस एजेंसी की ओर से मामले की जांच का आश्वासन दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यदि गड़बड़ी पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अपील: उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि सिलेंडर लेते समय उसका वजन जरूर जांच लें और किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत शिकायत करें।