
भारत में भीषण लू का कहर। रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से कब मिलेगी राहत
रविवार को भी बांदा देश में तीसरा सबसे अधिक गर्म जिला रहा, अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

प्रदेश में भीषण चिलचिलाती गर्मी और धूप से बेहाल लोगों को मौसम विज्ञान विभाग ने राहत भरी खबर दी है. मंगलवार से प्रदेश के 49 जिलों में तेज रफ्तार धूल भरी हवा चलने के साथ ही बादलों की आवाजाही रहेगी. कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है. इस बीच सोमवार शाम से ही प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के हालात बनने लगे. ललितपुर में दोपहर से मौसम बदला और शाम तक तेज बारिश हुई.

वहीं, पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी पड़ी. रविवार को भी तेज धूप की तपिस से लोग बेहाल नजर आए. सड़कों बाजारों में आम जनों की तुलना में भीड़भाड़ कम रही. दिन में तेज धूप के साथ रातों का सुकून भी छिन गया है.