diwali horizontal

मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव: क्या हाई-टेक जंग के लिए तैयार है अमेरिका?

0 57

मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव: क्या हाई-टेक जंग के लिए तैयार है अमेरिका?

 

IRAN-US TENTION: ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने मिडिल ईस्ट को एक बार फिर जंग के मुहाने पर ला खड़ा किया है। खास तौर पर Strait of Hormuz में बढ़ती हलचल ने वैश्विक चिंता को और गहरा कर दिया है, क्योंकि यह इलाका दुनिया के सबसे अहम तेल आपूर्ति मार्गों में से एक है। ऐसे हालात में सवाल उठने लगे हैं—क्या दुनिया का सबसे ताकतवर देश अब पहले जितना सुरक्षित नहीं रहा? इसी बीच Pentagon से सामने आई एक चौंकाने वाली जानकारी ने इस चिंता को और बढ़ा दिया है। एक अहम सुनवाई के दौरान अमेरिकी अधिकारियों ने माना कि देश की मौजूदा रक्षा प्रणाली तेजी से बदलते आधुनिक खतरों से पूरी तरह निपटने के लिए अभी पर्याप्त नहीं है। अमेरिकी रक्षा अधिकारी Mark Berkowitz ने साफ तौर पर कहा कि आज के दौर में खतरे इतनी तेजी से विकसित हो रहे हैं कि पारंपरिक डिफेंस सिस्टम पीछे छूटते जा रहे हैं।

सबसे बड़ा खतरा हाइपरसोनिक हथियारों से बताया जा रहा है। Hypersonic Weapons आवाज की गति से पांच गुना ज्यादा यानी मैक 5 से भी तेज रफ्तार से चलते हैं और उड़ान के दौरान अपना रास्ता बदल सकते हैं। यही वजह है कि इन्हें ट्रैक करना और इंटरसेप्ट करना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा स्टेल्थ ड्रोन और एडवांस्ड क्रूज़ मिसाइलें भी अमेरिकी सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं। स्थिति को और गंभीर बना रहा है चीन और रूस का तेजी से बढ़ता सैन्य आधुनिकीकरण। ये दोनों देश लगातार नई पीढ़ी की मिलिट्री टेक्नोलॉजी विकसित कर रहे हैं, जो आने वाले समय में अमेरिका की रणनीतिक बढ़त को चुनौती दे सकती है।

इन खतरों से निपटने के लिए अमेरिका अब एक बड़े रक्षा प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है, जिसे Golden Dome नाम दिया गया है। इस मेगा प्रोजेक्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्पेस-बेस्ड सेंसर और मल्टी-लेयर डिफेंस नेटवर्क जैसी अत्याधुनिक तकनीकों को शामिल किया जाएगा, ताकि आने वाले खतरों को समय रहते पहचाना और रोका जा सके। फिलहाल, मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव और नई सैन्य तकनीकों की होड़ यह संकेत दे रही है कि भविष्य की जंग पारंपरिक नहीं बल्कि हाई-टेक और बेहद घातक हो सकती है। ऐसे में पूरी दुनिया की नजर अब इस बात पर टिकी है कि क्या अमेरिका खुद को इन नए खतरों के खिलाफ समय रहते तैयार कर पाएगा या नहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.