diwali horizontal

क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के लिए विशेष राज्यस्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का पंचायती राज निदेशालय में किया गया आयोजन!

0 51

क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के लिए विशेष राज्यस्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का पंचायती राज निदेशालय में किया गया आयोजन!

HIGHLIGHT

पंचायती राज विभाग की कार्यशाला में विकास का ब्लूप्रिंट तय,पंचायत सशक्तिकरण पर फोकस
राज्यस्तरीय कार्यशाला में ग्रामीण विकास को नई दिशा, पंचायत सशक्तिकरण पर जोर

क्षेत्र प्रमुखों की कार्यशाला में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन
कार्यशाला में मंत्री जी ने दिए दिशा-निर्देश, वर्ष 2026–27 लक्ष्यों पर फोकस

जनभागीदारी और पारदर्शिता से गांवों के विकास को मिलेगी गति- मा. पंचायती राज मंत्री

लखनऊ, 29 अप्रैल 2026: पंचायती राज विभाग द्वारा क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के लिए राज्य स्तरीय एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा० पंचायती राज मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमुख सचिव श्री अनिल कुमार जी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मा. पंचायतीराज मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर जी, प्रमुख सचिव श्री अनिल कुमार जी तथा मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) श्रीमती गुंजन द्विवेदी जी व उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं, नवाचारों एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को योजनाओं के बेहतर संचालन, पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा जनभागीदारी को बढ़ाने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विभिन्न सत्रों में पंचायतों की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने एवं प्रशासनिक समन्वय को सशक्त करने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए, जिससे पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

कार्यशाला के दौरान उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘सेनानी’ ने सभी क्षेत्र पंचायत प्रमुखों की ओर से मा० पंचायती राज मंत्री जी को 10 सूत्रीय मांगो को लेकर अपना ज्ञापन सौंपा।

मा० पंचायती राज मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर जी ने कहा कि यह कार्यशाला ग्रामीण विकास की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने क्षेत्र पंचायत प्रमुखों को पंचायती राज व्यवस्था की सशक्त कड़ी बताते हुए उनकी भूमिका को नेतृत्वकारी एवं परिणामोन्मुखी बताया। उन्होंने वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति, लंबित कार्यों के शीघ्र निस्तारण एवं निधियों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि सुदृढ़ कार्ययोजना, पारदर्शिता एवं जनभागीदारी के माध्यम से ही समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। स्वच्छता, जल संरक्षण एवं अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर मॉडल स्थापित करने पर भी उन्होंने बल दिया।

मा० मंत्री जी ने उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ द्वारा प्रस्तुत 10 सूत्रीय मांग पत्र पर सकारात्मक संज्ञान लेते हुए आश्वस्त किया कि सभी मांगों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कराया जाएगा तथा जनहित में उपयुक्त मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

में संयुक्त निदेशक श्री एसएन सिंह, उत्तर प्रदेश ब्लाक प्रमुख संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री यशवंत सिंह, महामंत्री श्री त्रिपुर मिश्रा सहित प्रदेश भर से आए क्षेत्र पंचायत प्रमुखों ने प्रतिभाग किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.