
महराजगंज रायबरेली : नारी मिशन शक्ति एवं नारी सुरक्षा क़े सम्बन्ध में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ब्लाक सभागार में बाल विकास योजना अधिकारी अरुण कुमार पांडे एवं महिला कल्याण विभाग के बाल संरक्षण अधिकारी एवं पूजा शुक्ला द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें यह संकल्प लिया गया कि महाराजगंज के प्रत्येक गांव में किसी भी महिला, किसी भी बालिका से छेड़छाड़ अथवा घरेलू हिंसा अपराध को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा संज्ञान में लाया जाएगा और पुलिस विभाग तथा प्रशासन के सहयोग से बाल विकास परियोजना विभाग महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के लिए नवरात्र के प्रथम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा शुभारंभ की मिशन शक्ति योजना को शत प्रतिशत सफल बनाया जाएगा। इस अवसर पर यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड लाइन 1098,महिला हेल्पलाइन 1090 का दीवार पर लेखन कराया जाएगा
दहेज ,घरेलू हिंसा छेड़छाड़ ,बालिकाओं का पीछा करना इतिहास के मामले में यथा आवश्यक काउंसलिंग और आवश्यक कार्रवाई हेतु महिला कल्याण बाल विकास पुष्टाहार पुलिस विभाग और उप जिलाधिकारी महोदय के साथ मिलकर नारियों के प्रति होने वाले प्रत्येक प्रकार के हिंसा और भेदभाव को रोका जाएगा। मौके पर सुपर वाइजर व दर्जनो आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही।