
अरीब अहमद ने 12वीं में 91% अंक हासिल कर रचा सफलता का नया कीर्तिमान!
लखनऊ: लखनऊ के सेंट फ्रांसिस कॉलेज के 12वीं के छात्र अरीब अहमद ने 91% अंक हासिल कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। अरीब ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और समर्थन को दिया। अपने भविष्य को लेकर अरीब का कहना है कि वे डॉक्टर बनना चाहते हैं,

ताकि न सिर्फ अपने माता-पिता का सहारा बन सकें बल्कि गरीब और असहाय मरीजों का मुफ्त इलाज कर समाज की सेवा भी कर सकें। उनकी यह सोच और समर्पण उन्हें अन्य छात्रों के लिए एक प्रेरणा बनाता है।