
मौलाना उवैस नदवी यूपी के चीफ इमाम नियुक्त,सईद अतहर कासमी प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए, शिक्षा के क्षेत्र में खुशी की लहर
लखनऊ, राजधानी में ऑल इंडिया राब्ता मसाजिद बोर्ड के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मस्जिदों और समाज की भूमिका पर गंभीर चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत कारी मोहम्मद इरशाद की तिलावत और कारी एहसान मोहसिन की नात-ए-पाक से हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता राब्ता इस्लामी मक्का मुकर्रमा के सदस्य कारी अबुल हसन आजमी ने की और संचालन मोहम्मद गुफरान कासमी ने किया।बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अब्दुल्ला इब्नुल कमर अल हुसैनी ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मस्जिदें इबादत के साथ-साथ समाज सुधार और आपसी भाईचारे का केंद्र होनी चाहिए

उन्होंने इमामों की समस्याओं और हुकूमत के बीच की दूरी कम करने पर जोर देते हुए कहा कि हमें डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिसकी भी सरकार बनती है, हम उससे संवाद के पक्षधर हैं। उन्होंने घोषणा की कि मौलाना उवैस नदवी को उत्तर प्रदेश का चीफ इमाम नियुक्त किया गया है, जो इमामों के मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने के लिए सेतु का कार्य करेंगे।अध्यक्षीय संबोधन में कारी अबुल हसन आजमी ने कहा कि मस्जिदों को युवाओं के चरित्र निर्माण और सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए एक सक्रिय मंच के रूप में उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में दस साल से अधिक समय से सेवाएं दे रहे इमामों को सम्मानित भी किया गया।इस

अवसर पर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रोफेसर सैयद वसीम अख्तर, डॉक्टर मुश्ताक अहमद सिद्दीकी,डॉक्टर अफजल हुसैन कासमी, यामीन खान (पूर्व मंत्री),मौलाना सईद अतहर कासमी (प्रदेश अध्यक्ष, ऑल इंडिया राब्ता मसाजिद बोर्ड यूपी डॉक्टर तारिक सिद्दीकी और अधिवक्ता मोहम्मद आमिर नकवी कार्यक्रम में मसूद जिलानी, एडवोकेट ओसामा इदरीस नदवी, एडवोकेट सैयद महताब हसन हाशमी, मौलाना अब्दुल रब आज़मी मदनी और वरिष्ठ समाजसेवी सईद हाशमी सहित विभिन्न मस्जिदों के इमाम और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सहित कई प्रमुख बुद्धिजीवी और उलेमा मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर मुख्य संयोजक सईद हाशमी ने सभी मेहमानों, वक्ताओं और प्रतिभागियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में संवाद की संस्कृति मजबूत होती है। अंत में दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।