diwali horizontal

लखनऊ डीएम ने पूड़ी-सब्जी बांटी

0 112

लखनऊ डीएम ने पूड़ी-सब्जी बांटी!

 लखनऊ Live: ज्येष्ठ महीने का आज पहला बड़ा मंगल है। लखनऊ में 1000 से ज्यादा जगहों पर भंडारे चल रहे हैं। नगर निगम में इस मंगल के लिए 348 भंडारों का रजिस्ट्रेशन है। जिलाधिकारी विशाख जी. ने कैसरबाग स्थित यूपी प्रेस क्लब में यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की तरफ से आयोजित भंडारे में पूड़ी बांटी।

हजरतगंज में एक युवक ने 4 क्विंटल गन्ने के रस का भंडारा कराया। उसने कहा कि कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा होने पर बिना सिलेंडर के ही भंडारा करा दिया है। बजरंगबली ने सब दिया है। उनकी कृपा से भंडारा पूरा हुआ। दोस्तों के साथ मिलकर 4 क्विंटल गन्ना और 1 क्विंटल बर्फ का भंडारा कराया। परिवर्तन चौक पर मैंगो शेक का भंडारा हुआ।

लखनऊ में सोमवार आधी रात 12 बजे से ही मंदिरों में हनुमानजी की पूजा-अर्चना शुरू हो गई। भक्त बजरंगबली के सामने हाथ जोड़कर, कान पकड़कर माफी मांग रहे हैं। अलीगंज प्राचीन मंदिर, पुराने हनुमान मंदिर, हनुमान सेतु, हनुमंतधाम, गुलाचीन, लेटे हनुमान मंदिर में भक्तों का दर्शन के लिए तांता लगा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.