
अखिलेश यादव 2027 में मुसलमानों पर दांव कम लगाएंगे!
UTTAR PRADESH LIVE:2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव अपनी छवि बदलने की कोशिश कर रहे हैं। आम धारणा है कि सपा मुस्लिम-यादव वोटर्स के इर्द-गिर्द अपनी राजनीति करती रही है। भाजपा इसे चुनाव में हमेशा हथियार बनाती रही है।

अब अखिलेश इटावा में केदारेश्वर मंदिर बनवाकर नया नैरेटिव गढ़ रहे हैं। पूरी दिनचर्या को पंडित और ज्योतिष की सलाह पर सेट करने का दावा करते हैं। 2027 विधानसभा चुनाव में अखिलेश मुस्लिम कैंडिडेट की जगह सवर्ण बिरादरी के चेहरों पर ज्यादा भरोसा जता सकते हैं।
यह बदलाव पश्चिम बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की करारी हार के बाद सपा में दिख रहा है।