diwali horizontal

सोनभद्र में आंधी-बारिश से तीन की मौत

0 33

सोनभद्र में आंधी-बारिश से तीन की मौत

LIVE NEWS: परिजनों को 24 घंटे में मिली 4-4 लाख की सहायता राशि:

सोनभद्र में बुधवार को आई तेज आंधी और हल्की बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। तो वही 81 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। जिला प्रशासन ने इन दुखद घटनाओं पर संवेदनशीलता दिखाते हुए मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत पहुंचाई।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर राज्य आपदा मोचक निधि से प्रत्येक मृतक के परिजन के खाते में 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि युद्धस्तर पर भेजी गई। यह कार्यवाही 24 घंटे के भीतर पूरी कर ली गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए थे। इसका उद्देश्य पीड़ित परिवारों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराना था ताकि उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

इसी क्रम में, उप जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज ने मृतक महेंद्र के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें शासन द्वारा सभी अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

उप जिलाधिकारी ओबरा ने मृतका कमलावती, पत्नी रामनरेश चेरो, निवासी ग्राम हर्रा, तहसील ओबरा के मामले में विशेष संवेदनशीलता दिखाई। मृतका के पति का बैंक खाता न होने के कारण तत्काल खाता खुलवाकर सहायता राशि भेजने की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

बता दे कि आंधी और बारिश से जान गंवाने वालों में महेंद्र (33 वर्ष) पुत्र कल्लू, निवासी ग्राम खडुई, परगना विजयगढ़, तहसील रॉबर्ट्सगंज; रामविलास (55 वर्ष) पुत्र रामजनम, निवासी ग्राम डोमरिया, विजयगढ़, तहसील रॉबर्ट्सगंज; और कमलावती (40 वर्ष) पत्नी रामनरेश चेरो, निवासी ग्राम हर्रा, तहसील ओबरा शामिल हैं।

जिलाधिकारी चर्चित गौड ने बताया बुधवार जो जिले में नुकसान हुआ था हम लोगों के यहां जिले में तीन लोगों की जनहानि होने की सूचना मिली थी और एक घायल होने की सूचना मिली है और पशु भी घायल होने की सूचना मिली थी इसके अलावा 81 मकान के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली इन सभी पर हम लोग प्रभावी तरीके से जो भी पात्र हैं उनको मुआवजा दिलाया जाएगा। जिला प्रशासन और तहसील की टीम इसके लिए लगी है जल्द से जल्द प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए जिला प्रशासन तैयार है

जनपद प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने पर आमजन द्वारा सराहना की जा रही है।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.