diwali horizontal

मंत्री दानिश आज़ाद ने छोड़ी कार, बुलेट से पहुंचे कार्यालय

0 29

मंत्री दानिश आज़ाद ने छोड़ी कार, बुलेट से पहुंचे कार्यालय

 

LUCKNOW LIVE:उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने ईंधन बचाने का संदेश देते हुए अपनी कार छोड़ बुलेट मोटरसाइकिल से बापू भवन स्थित कार्यालय पहुंचे

पीएम मोदी की अपील के बाद उन्होंने 2 किलोमीटर की दूरी बुलेट से तय की और इसे ईंधन बचाने की जिम्मेदारी बताया। उन्होंने हेलमेट लगाने और सुरक्षित राइडिंग का भी संदेश दिया।

सूत्रों के मुताबिक, मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने यह कदम आम जनता से सीधे जुड़ाव और “मितव्ययिता” की भावना को दर्शाने के लिए उठाया। जैसे ही वह बुलेट से कार्यालय पहुंचे, वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए और कई लोगों ने इस पहल की सराहना की।

मंत्री के इस कदम को सरकार की सादगी और जनता के बीच भरोसा बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। राजनीतिक हलकों में भी इस घटना की चर्चा तेज हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.