diwali horizontal

भारत-UAE में LPG सप्लाई समझौता, PM मोदी के विमान को F-16 सुरक्षा

0 27

भारत-UAE में LPG सप्लाई समझौता, PM मोदी के विमान को F-16 सुरक्षा

PM IN UAE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UAE दौरे पर पहुंचे हैं। अबूधाबी पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक UAE एयरफोर्स के F-16 फाइटर जेट्स ने प्रधानमंत्री के विमान को एस्कॉर्ट किया।

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों देशों के बीच LPG सप्लाई को लेकर अहम समझौता हुआ। इसके अलावा स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व, रक्षा सहयोग और वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर से जुड़े MoU भी साइन किए गए।

UAE ने भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में 5 अरब डॉलर निवेश का ऐलान भी किया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों नेताओं ने ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश और वेस्ट एशिया के हालात पर चर्चा की।

मोदी UAE दौरा के बाद,नीदरलैंड के लिए रवाना हुए

प्रधानमंत्री मोदी का UAE दौरा खत्म हो गया हैं। उनका यह दौरा केवल करीब 180 मिनट का था। इस दौरे में भारत और UAE के बीच कई समझौतों पर सहमति बनी। इसमें LPG सप्लाई और ऊर्जा समझौता सबसे अमह माना जा रहा है।

इसके अलावा, पीएम मोदी और UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बारे में भी बात हुई।

पीएम 15 से 17 मई तक (3 दिन) नीदरलैंड दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। यह दौरा भारत और नीदरलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत बनाने के लिहाज से काफी अहम है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.