diwali horizontal

क्या दहेज के लिए हुई 24 साल की दीपिका की हत्या?

0 20

क्या दहेज के लिए हुई 24 साल की दीपिका की हत्या?

UP LIVE:ग्रेटर नोएडा में 24 वर्षीय Deepika Nagar की संदिग्ध मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि दहेज हत्या बताया है।
परिवार का आरोप है कि मौत से कुछ घंटे पहले ही दीपिका ने अपने पिता संजय को फोन कर ससुराल में हो रही प्रताड़ना की जानकारी दी थी। फोन पर उसने बताया कि उसे लगातार दहेज के लिए परेशान किया जा रहा है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। बेटी की बात सुनकर पिता उसी शाम ससुराल पहुंचे और दोनों परिवारों के बीच समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हो सका। कुछ ही घंटों बाद दीपिका की मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया।

दीपिका के पिता संजय ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की हत्या दहेज की मांग पूरी न होने पर की गई है। परिवार का दावा है कि ससुराल पक्ष की ओर से फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। आरोप है कि जब यह मांग पूरी नहीं हुई तो दीपिका की हत्या कर उसके शव को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके।

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति ऋतिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश है और लोग कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। परिजन लगातार न्याय की गुहार लगा रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। यह मामला अब दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा को लेकर एक गंभीर बहस का विषय बन गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.