diwali horizontal

लखनऊ में भीषण गर्मी से लखनऊवासी त्रस्त: पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूटा:45 तक पहुंचेगा तापमान

0 120

लखनऊ में भीषण गर्मी से लखनऊवासी त्रस्त: पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूटा:45 तक पहुंचेगा तापमान

WEATHER HEATWAVE ALERT:  लखनऊ में पिछले साल की गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया है। गुरुवार को सीजन का सबसे अधिक

तापमान 43.6 डिग्री रहा। पिछले साल मई में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया था। आज सुबह से भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह से तेज धूप निकली है। गर्म हवाओं के थपेड़े पड़ रहे हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। 40 किलोमीटर की रफ्तार से लू चलने के आसार हैं। अधिकतम तापमान सीजन में सबसे अधिक आज दर्ज हो सकता है।

31 मई 1995 का 46.5 डिग्री का आल टाइम रिकॉर्ड भी टूटने की संभावना बनी हुई है। डीएम ने सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्‌टी करने का निर्देश दिया है। इमरजेंसी के लिए अस्पतालों में वार्ड रिजर्व किए गए हैं।

गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 59 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 15 फीसदी रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.