
लखनऊ में प्रचंड गर्मी, हीट वेव का अलर्ट:2-3 दिन में बारिश के आसार!
HEATWAVE ALERT: लखनऊ में नौतपा के चलते भीषण गर्मी का दौर जारी है। सुबह से ही दोपहर जैसी धूप-गर्मी हो रही है। ऑफिस जाने के लिए लोग गमछा-रुमाल से मुंह ढककर घरों से निकल रहे हैं। वहीं महिलाएं धूप से बचने के लिए छाता लेकर बाहर जा रही हैं।

बुधवार सुबह ही तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग ने ‘एक्सेसिव हीट’ का अलर्ट जारी किया है, हालांकि अगले 2 दिनों में यानी शुक्रवार को कुछ राहत मिलने की संभावना जताई गई है।
.बुधवार सुबह करीब 7 बजे ही तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। नौतपा के चलते लखनऊ में गर्म हवाएं और चिलचिलाती धूप लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा दिख रहा है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।
मौसम विभाग ने ‘Excessive Heat’ का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पानी ज्यादा पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है।