
यू पी Live (4 जून 2026)

1- ब्रेकिंग अपडेट: मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए विशेष बसों और बेहतर सुविधाओं के निर्देश दिए हैं।
2- यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला : सरकारी वकीलों की फीस और रिटेनरशिप में करीब 50% बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई।
3- यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारी तेज : 32,679 पदों की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी होने की संभावना, लाखों अभ्यर्थी शामिल होंगे।
4- आयुष्मान कार्ड घोटाले का खुलासा : लखनऊ में STF ने फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 1500 फर्जी कार्ड बनाने की बात कबूली।
5- यूपी में मौसम का अलर्ट : पूर्वांचल में हल्की बारिश और राहत, जबकि पश्चिमी यूपी में गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना जताई गई है।
6- यूपी के युवाओं को ग्रीन स्किल्स ट्रेनिंग : UPCAMP के तहत हजारों युवाओं को हरित अर्थव्यवस्था से जुड़े कौशल सिखाए जाएंगे।
7- TGT परीक्षा में धांधली पर कार्रवाई : प्रदेशभर में आयोजित परीक्षा के दौरान 9 डमी अभ्यर्थी पकड़े गए।
8- 206 पुलिस अधिकारियों का तबादला – यूपी सरकार ने बड़े स्तर पर पुलिस विभाग में फेरबदल किया है।
9- पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त: चुनाव में देरी को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग से जवाब तलब किया है।
10- चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट : सत्ता परिवर्तन यात्रा शुरू करने से पहले पुलिस ने उन्हें बिजनौर स्थित आवास पर नजरबंद किया।
यूपी में प्रदूषण घटाने की नई योजना : NCR क्षेत्र में प्रदूषण 30-35% तक कम करने के लिए वाहन उत्सर्जन पर सख्त नियम लागू किए जाएंगे।