
यूपी के 38 शहरों में आंधी-तूफान की चेतावनी
WEATHER ALERT :यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। मऊ में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। सुबह लखनऊ, बिजनौर समेत 5 जिलों में तेज हवाएं चलीं। काफी देर तक रुक-रुककर बारिश हुई। बिजली कड़की। बादल भी गरजे। बाराबंकी, आगरा और बरेली में भी बूंदाबांदी हुई।
सचेत ऐप के अनुसार, अगले 3 घंटों में बलिया, देवरिया, गोरखपुर, मऊ, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर में बिजली कड़कने, तेज बारिश या ओले गिरने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर 70 किमी/घंटा या उससे अधिक तक पहुंच सकती हैं।

IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटे तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इससे आंधी-बारिश होती रहेगी। इसके बाद मौसम बदलेगा।
इससे पहले, गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिला। पूर्वी और पश्चिमी संभाग के 15 शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। गोरखपुर में सबसे ज्यादा 21.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बांदा (42.2°C) सबसे गर्म शहर रहा। आजमगढ़ (22.1°C) में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया।