
जनहित में जारी | गंभीर सुरक्षा अपील
Mumbai Crime Live: मुंबई पुलिस ने भायखला और डोंगरी क्षेत्र में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक संभावित बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए 39 वर्षीय फैयाज निसार प्रेमजी, निवासी विमान नगर, पुणे (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 14,900 जिंक फॉस्फाइड (चूहे मारने वाले ज़हर) से भरे कैप्सूल बरामद किए गए। आरोप है कि वह इन्हें पेनकिलर (दर्द निवारक) या इम्युनिटी बूस्टर बताकर लोगों में वितरित कर रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि कथित रूप से उसने 30,000 खाली कैप्सूल तथा 50 किलोग्राम जिंक फॉस्फाइड मंगाया था। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
यह घटना हम सभी के लिए एक गंभीर चेतावनी है।
सभी नागरिकों से विनम्र अपील— मुहर्रम के जुलूसों, सबीलों या किसी भी भीड़भाड़ वाले धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजन में किसी भी अपरिचित व्यक्ति से दवा, कैप्सूल, शरबत, पानी या खाने-पीने की कोई भी वस्तु ग्रहण न करें। केवल विश्वसनीय और अधिकृत सबीलों से ही सामग्री लें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति मुफ्त दवा या अन्य सामग्री बांटता दिखाई दे, तो तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन या आपातकालीन सेवा को सूचना दें।
सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। आपकी एक छोटी-सी सावधानी अनेक निर्दोष लोगों का जीवन बचा सकती है।
— जनहित में जारी