diwali horizontal

एक करोड़ 9 लाख उपभोक्ताओं ने कभी जमा नहीं किया बिजली बिल, देखें हर जोन के आंकड़ा

0 149

लखनऊ : पावर कॉरपोरेशन में एक करोड़ नौ लाख उपभोक्ताओं ने कभी बिजली बिल जमा नहीं किया। विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं को काली सूची में डाला है। यह काली सूची पावर कारपोरेशन के रिकॉर्ड में नेवर पेमेंट (कभी भुगतान न करने वाले) कहलाती है। पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों से चेकिंग अभियान चलाकर राजस्व वसूली का निर्देश दिया है

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक पूर्वांचल डिस्कॉम में 43 लाख उपभोक्ता, मध्यांचल निगम में 33 लाख उपभोक्ता है, जिन्होंने कभी बिजली बिल जमा नहीं किया है। वहीं लखनऊ में एक लाख उपभोक्ता है। जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद कभी बिजली बिल जमा नहीं किया है। इसमें सिस गोमती के 88 हजार और ट्रांसगोमती क्षेत्र के 22 हजार उपभोक्ता है

यूपी के डिस्कॉम में कभी बिल जमा नहीं किया

पूर्वांचल निगम —- 43,03,712

मध्यांचल निगम —-33,45,354

दक्षिणांचल निगम —-22,02,133

पश्चिमांचल निगम ——10,94,474

जोन उपभोक्ता जिन्होंने कभी बिल जमा नहीं किया

आगरा-1 3,20,854

आगरा-2 2,00,553

अलीगढ़ 3,72,665

बांदा 4,10,220

झांसी 3,14,481

कानपुर 5,83,360

अयोध्या 8,10,691

बरेली 6,24,961

देवीपाटन 6,99,475

लेसा (ट्रांसगोमती) 22,356

लेसा (सिस गोमती) 88,023

लखनऊ जोन 10,99,848

Leave A Reply

Your email address will not be published.