
तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन की इजरायल को कड़ी चेतावनी।

एर्दोगन ने इस्तांबुल में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ के साथ संयुक्त कार्यक्रम में कहा कि इज़रायल को क्षेत्र में शांति प्रयासों को “बारूद और खून की गंध” में नहीं बदलने दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व में स्थायी शांति तभी संभव है जब क्षेत्रीय देशों की भागीदारी से समाधान निकले और तनाव को बढ़ावा देने वाली नीतियों पर रोक लगे।

तुर्की के राष्ट्रपति ने इज़रायल पर गाज़ा, लेबनान और सीरिया में सैन्य कार्रवाई बढ़ाकर पूरे क्षेत्र की स्थिरता को खतरे में डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि संघर्ष लगातार फैलता रहा तो इसका असर केवल इन देशों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी।