
आज़मगढ़ LIVE | 15 जुलाई, 2026 (TOP 10 )
- बसपा नेता कलामुद्दीन हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, उस पर 9 मुकदमे दर्ज थे।
- मदरसा फंड घोटाला मामले में हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने से किया इनकार, जांच जारी रहेगी।
- सरायमीर क्षेत्र में जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी, स्थानीय लोगों ने समाधान की मांग की।
- लापता युवक का शव बांध किनारे पानी में मिला, पुलिस जांच में जुटी।
- फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में आउटसोर्सिंग कर्मचारी गिरफ्तार।
- कूड़े के ढेर में मानव का कटा पैर मिलने से इलाके में सनसनी।
- मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत 16 स्कूली वाहनों का चालान, 9 वाहन सीज।
- ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण में लापरवाही पर तीन तहसीलदारों सहित छह कर्मचारियों का वेतन रोका गया।
- सड़क किनारे उगी कटीली झाड़ियों से दुर्घटना का खतरा बढ़ा, प्रशासन से कार्रवाई की मांग।
- प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी, उमस से लोगों की परेशानी बढ़ी; अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना।