diwali horizontal

लखनऊ LIVE |20 जुलाई, 2026 (टॉप 10)

0 28

लखनऊ LIVE |20 जुलाई, 2026 (टॉप 10)

  1. जवाहर भवन में भीषण आग – हजरतगंज स्थित 12 मंजिला सरकारी भवन में सोमवार सुबह भीषण आग लगी। कई फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान जारी है।
  2. मौसम अलर्ट – लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी।
  3. नकली दवा गिरोह का भंडाफोड़ – अमीनाबाद में करीब 21 लाख की नकली एलोपैथिक दवाएं बरामद, 7 लोगों पर केस दर्ज।
  4. स्कूल वैन चालक गिरफ्तार – चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में स्कूल वैन चालक को गिरफ्तार किया गया, पुलिस जांच जारी।
  5. क्लब मारपीट मामला विभूतिखंड क्लब में मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद दो युवकों के खिलाफ कार्रवाई।
  6. बीबीएयू में नया कोर्स – बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ने एमएससी इन इंटीरियर एंड स्पेस डिजाइन कोर्स शुरू किया।
  7. राहुल सिंह मौत मामला – ड्रोन इनोवेटर राहुल सिंह की मौत की जांच तेज, पुलिस बैंक खातों और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही है।
  8. युवा सम्मेलन – राष्ट्रीय हित और ज्ञान आधारित भारत निर्माण पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की अपील।
  9. खाद्य सुरक्षा पर चिंता – लखनऊ में एफएसएसएआई हाइजीन रेटिंग अपनाने की रफ्तार धीमी, जागरूकता बढ़ाने पर जोर।
  10. रूफटॉप सोलर में लखनऊ नंबर-1 – उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन के साथ लखनऊ शीर्ष पर।
Leave A Reply

Your email address will not be published.