
‘औलाद का दुख वही समझ सकता है, जो खुद माता-पिता हो:समाजवादी पार्टी
INDIA LIVE: दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर विपक्षी दलों के प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद बुधवार को राजधानी लखनऊ में सियासी हलचल तेज हो गई।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अखिलेश यादव एवं सांसद डिंपल यादव के समर्थन में बड़े-बड़े पोस्टर और होर्डिंग लगाए। पार्टी कार्यालय के बाहर सुबह से ही समर्थकों की आवाजाही बढ़ी रही और पूरे परिसर में समर्थन के संदेश वाले बैनर लगाए गए।

दिल्ली की कार्रवाई के विरोध में पोस्टर अभियान
सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टरों के जरिए अखिलेश यादव के प्रति एकजुटता दिखाई। पोस्टरों में पार्टी नेतृत्व के समर्थन और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया गया। नेताओं का कहना है कि दिल्ली में हुई कार्रवाई लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है और पार्टी इसका राजनीतिक व लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेगी।