
निर्माणाधीन अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से गिरे 4 मजदूर, मचा हड़कंप
LUCKNOW LIVE: लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में गुरुवार को निर्माण कार्य
के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सातवीं मंजिल पर प्लास्टर का काम कर रहे चार मजदूर पाइप टूटने से नीचे गिर गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही महानगर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों
को तत्काल पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। तहसीलदार सदर जय प्रकाश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह कार्य के दौरान पाइप का टूटना सामने आया है।