diwali horizontal

लखनऊ में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन:

0 37

लखनऊ में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन:

LUCKNOW LIVE: लखनऊ के इको गार्डन में शनिवार को आजाद समाज पार्टी का धरना प्रदर्शन चल रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद धरना स्थल पर पहुंचने वाले हैं। धरने में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और छात्र इको गार्डन पहुंच चुके हैं।

प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का आना लगातार जारी है। धरना स्थल पर कार्यकर्ता ‘भीम क्रांतिकारी’ के नारे लगा रहे हैं।

प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज, पेपर लीक के मामलों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सीधे तौर पर मांग है कि दिल्ली जंतर मंतर पर लाठी चार्ज करते हुए जिन पुलिस कर्मियों की तस्वीर आई है उन पर मुकदमा दर्ज हो । इसके अलावा जो पीड़ित छात्र है उन्हें मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.