diwali horizontal

कांग्रेस का सरकार पर हमला कहा- शिक्षा को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं

0 34

कांग्रेस का सरकार पर हमला कहा- शिक्षा को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं

INDIA LIVE: लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पर चर्चा शुरू हो गई है।

विधेयक में 2024 में बने कानून में बदलाव का प्रस्ताव है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा इससे पेपर लीक रोकने में मदद मिलेगी।

उधर, कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा, ‘ये सरकार शिक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। सुधार नहीं लाना चाहती है। ये बिल सिर्फ दिखावे का बिल है।

दोपहर का सत्र शुरू होने पर स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि मैंने चर्चा के लिए 6 घंटे का समय तय किया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष चाहें तो समय बढ़ा सकते हैं।

इस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार ने सभी दलों से बात की है। अब 8 घंटे चर्चा होगी। जरूरत होगी तो हम 10 घंटे भी चर्चा को तैयार हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.