diwali horizontal

मगरमच्छ के हमले का शिकार मजदूर की मौत, इलाके में दहशत

0 46

मगरमच्छ के हमले का शिकार मजदूर की मौत, इलाके में दहशत

INDIA LIVE: गोंडा में मगरमच्छ के हमले में गंभीर रूप से घायल मजदूर भानु की लखनऊ में आज बुधवार सुबह 7 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई है। आज बुधवार सुबह 10 बजे शव घर पहुंचने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है परिवार के लोग काफी परेशान हैं।

24 जून को हुए इस हमले के बाद भानु 34 दिनों से विभिन्न अस्पतालों में भर्ती थे। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और समय पर आर्थिक मदद न मिलने का आरोप लगाया है। यह घटना उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के सनौली मोहम्मदपुर ग्राम पंचायत के निश्चित पुरवा में हुई थी। भानु तटबंध के किनारे काम कर रहे थे, तभी एक मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया।

मगरमच्छ ने उनके बाएं पैर का मांस खा लिया था, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए थे। इस हमले का एक लाइव वीडियो भी सामने आया था।

हमले के बाद भानु को पहले गोंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर जिला अस्पताल और बाद में लखनऊ ले जाया गया। परिवार के सदस्यों ने रिश्तेदारों और गांव वालों से कर्ज लेकर इलाज का खर्च उठाया। लगातार 34 दिनों तक चले इलाज के बावजूद, बुधवार सुबह करीब 7 बजे लखनऊ में उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि भानु के इलाज में गंभीर लापरवाही बरती गई और उन्हें कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली।

उनका कहना है कि ठीक से इलाज न होने के कारण भानु का दाहिना पैर लगातार सड़ रहा था, जो उनकी मौत का मुख्य कारण बना।

वहीं उमरी बेगमगंज थाना अध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया कि 34 दिन पहले 24 जून को मगरमच्छ ने हमला करके घायल कर दिया था अलग-अलग इलाज चल रहा था जहां लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वही गोंडा जिला आपदा विशेष राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि देखा जा रहा है कि किस तरीके से हम लोग आर्थिक मदद कर सकते हैं जो हमारे नियम होंगे उसके हिसाब से आर्थिक मदद की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.