
अरबाईंन वॉक पर हमला
ATTACK ON ARBAEEN WALK: इराक के दक्षिणी प्रांत बसरा में अरबाईंन वॉक के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करबला की ओर पैदल जा रहे शिया श्रद्धालुओं के एक समूह को एक तेज़ रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी।
इस घटना में कम से कम 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायलों को तत्काल नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई गई है।

अरबाईंन वॉक दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में से एक मानी जाती है, जिसमें लाखों श्रद्धालु पैदल चलकर करबला पहुंचते हैं। हादसे के बाद इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी चिकित्सा इकाइयों को अलर्ट पर रखा और घायलों के इलाज के लिए विशेष इंतज़ाम किए। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने वाहन चालक को मौके से हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है कि यह लापरवाही थी या कोई अन्य वजह। बसरा प्रशासन ने मृतकों के सम्मान में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनज़र यात्रा मार्ग में बदलाव कर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।