diwali horizontal

गोंडा में घाघरा में 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

0 26

गोंडा में घाघरा में 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

INDIA LIVE: गोंडा जिले में घाघरा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है आज गुरुवार सुबह 9 बजे घाघरा नदी में 204229 क्यूसेक पानी छोड़ा गया,जिसके बाद सुबह 9:30 बजे से जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है। यह पानी गिरजा बैराज से 117776 क्यूसेक,शारदा बैराज से 84285 क्यूसेक और सरयू बैराज से 2168 क्यूसेक छोड़ा गया है। बीते 24 घंटे से नदी का जलस्तर स्थिर था, लेकिन नए पानी की आवक से स्थिति बदल गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

आगामी बाढ़ से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं और नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।दूसरी ओर,घाघरा नदी के कटान से करनैलगंज और तरबगंज तहसील क्षेत्र के किसानों की फसलों और अस्थाई मकानों को हुए नुकसान का आकलन शुरू हो गया है। गोंडा जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने दोनों तहसीलों के अधिकारियों और कर्मचारियों को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

यह आकलन पीड़ितों को शासन के दिशानिर्देशों के अनुसार आर्थिक मुआवजा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने नवाबगंज थाना क्षेत्र के कई गांवों के आसपास नावों की व्यवस्था भी की है, ताकि जलस्तर बढ़ने पर लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो।

गोंडा बाढ़ खंड विभाग द्वारा सभी तटबंधों पर अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। 24 घंटे तटबंधों की निगरानी की जा रही है, क्योंकि पानी की तेज धाराएं तटबंधों से टकरा रही हैं और कटान भी हो रहा है। बाढ़ खंड और जिला प्रशासन विभाग ने तटबंधों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

गोंडा जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि नदी का जलस्तर 24 घंटे से रुका हुआ था लेकिन अब फिर बढ़ाना शुरू हो गया है लगातार हम लोग नजर रख रहे हैं जो भी नुकसान हुआ है उसका आकलन कराया जा रहा है आर्थिक मुआवजा जो भी सरकार की गाइडलाइन होगी उसके अनुसार दिया जाएगा।

गोंडा जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि नदी का जलस्तर 24 घंटे से रुका हुआ था लेकिन अब फिर बढ़ाना शुरू हो गया है लगातार हम लोग नजर रख रहे हैं जो भी नुकसान हुआ है उसका आकलन कराया जा रहा है आर्थिक मुआवजा जो भी सरकार की गाइडलाइन होगी उसके अनुसार दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.