
69वें दीक्षांत समारोह के लिए सजा लखनऊ विश्वविद्यालय
LUCKNOW LIVE: लखनऊ विश्वविद्यालय का आज 69वां दीक्षांत समारोह है। यह समारोह KGMU के अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में मनाया जा रहा है। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कुल 1 लाख 25 हजार 239 स्टूडेंट्स को डिजिटल डिग्री प्रदान की। कुलपति जेपी सैनी ने बताया कि विश्वविद्यालय में 44 देशों के युवा पढ़ रहे हैं।

इस समय कुल छात्र-छात्राओं में 93536 स्नातक, 31006 परास्नातक, 419 डिप्लोमा और 30 ऑनलाइन शिक्षा के स्टूडेंट्स हैं। इसके अलावा 248 रिसर्चर को पीएचडी की उपाधि भी दी गई। समारोह में कुल 204 पदक 111 मेधावियों को दिए गए, जिनमें 80 छात्राओं और 31 छात्रों के नाम शामिल हैं।

समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल कर रही हैं। नीति आयोग के सदस्य प्रो. अभय करंदीकर मुख्य अतिथि हैं। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी बुलाए गए थे लेकिन वह नहीं आ सके। इसके अलावा अतिथियों में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी समारोह में शामिल हुई हैं।