diwali horizontal

मंदिर के प्रांगण में जवाबी कीर्तन का हुआ आयोजन, भक्तों ने देवी गीतों का आनंद लिया

0 162

 

महराजगंज रायबरेली :  देवी मां के गीतों के माध्यम से हुए जवाबी कीर्तन में मां सरस्वती की कृपा दोनो ही कीर्तनकारों पर बरसी, जवाबी कीर्तन में दोनो ही कीर्तनाकार अन्त तक एक दूसरे से पीछे नही हटे जिसे आखिर में बराबरी पर ही समाप्त करना पड़ा। जवाबी कीर्तन में जहां भक्तों ने देवी गीतों का आनन्द लिया वहीं आये हुए अतिथियों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर कार्यक्रम के आयोजक प्रभात साहू ने उन्हे सम्मानित भी किया

कस्बे के सुप्रसिद्ध माँ जय सन्तरी देवी मन्दिर प्रांगण पिछले 25 वर्षा से शारदीय नवरात्रि पर जवाबी कीर्तन व जागरण का कार्यक्रम चला आ रहा है। इस बार कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए मात्र जवाबी कीर्तन का ही आयोजन किया जा सका। मन्दिर कमेटी द्वारा सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जवाबी कीर्तन का आयोजन कराया गया। जिसमें रायबरेली उत्तर प्रदेश के कीर्तनकार शशिराज कमल व मध्य प्रदेश की कीर्तन कलाकारा नीलम विश्वकर्मा के बीच घण्टों साहित्य की कांट छांट व देवी गीतों के माध्यम से एक दूसरे को निरूत्तर करने का प्रयास किया गया

परन्तु मां देवी की कृपा से दोनो ही कलाकार कार्यक्रम के अन्त तक निरूत्तर न हो सके और जवाबी कार्यक्रम बराबर पर ही समाप्त करना पड़ा। कार्यक्रम के आरम्भ में कार्यक्रम के आयोजक जिला पंचायत सदस्य व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू द्वारा आये हुए सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्हे भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, विधायक रामनरेश रावत, उपजिलाधिकारी विनय मिश्रा, कोतवाल श्रीराम, सूर्य प्रकाश वर्मा, सुधीर साहू, व्यापार मण्डल अध्यक्ष पवन साहू, पियुष साहू, आयुष साहू, शुभम साहू, त्रिवेणी लाल गुप्ता, राधेरमण त्रिपाठी, महराजगंज प्रेस क्लब अध्यक्ष अमित त्रिपाठी ,संयोजक सुशील पाण्डेय सहित भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.