
रायबरेली : पंचायत चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की एक बैठक इंदिरा नगर स्थित कैंप कार्यालय में आहुत की गई । बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा ने की । बैठक में मुख्य रूप से आगामी पंचायत चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराए जाने पर अहम चर्चा की गई । बैठक में मंडल अध्यक्ष बेलाभेला जितेंद्र सिंह ने कहा की सभी सहयोगी पदाधिकारी बूथ स्तर पर कमेटियां को सक्रिय कराए जाने के लिए अभी से कमर कस लें ताकि आने वाले चुनाव में सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा कर पार्टी से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक जीत दिला कर पंचायत में उनकी भागीदारी सुनिश्चित कराया जा सके । इस मौके पर मुख्य रूप से किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिशचंद्र सिंह, राही ब्लॉक के पंचायत चुनाव संयोजक विशाल पांडे, मंडल अध्यक्ष संजय मौर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामशंकर यादव, अविनाश यादव, जितेंद्र भदोरिया, सुनील, बलदेव अग्रहरी, शिव शंकर अग्रहरी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।