diwali horizontal

रक्षाबंधन पर बसों में फ्री सफर करेंगी महिलाएं

0 27

रक्षाबंधन पर बसों में फ्री सफर करेंगी महिलाएं

UTTAR PRADESH LIVE : रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने बसों के संचालन और सड़क सुरक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने अधिकारियों को बसों की फिटनेस जांच से लेकर चालकों की निगरानी तक के निर्देश दिए हैं।

रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की योजना का बड़ा असर पिछले नौ वर्षों के आंकड़ों में दिखाई देता है। इस दौरान प्रदेश में 2.01 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को निशुल्क टिकट जारी किए गए और मुफ्त यात्रा पर 188.41 करोड़ रुपये खर्च हुए। परिवहन विभाग ने रविवार को इसके आंकड़े जारी किए।

आंकड़ों के मुताबिक 2017 में 11.16 लाख महिलाओं ने मुफ्त बस यात्रा की थी, जो 2018 में बढ़कर 11.69 लाख और 2019 में 12.04 लाख हो गई। 2020 में कोरोना काल के दौरान यह संख्या घटकर 7.36 लाख रही। 2021 में 9.63 लाख, 2022 में 22.32 लाख, 2023 में 29.29 लाख और 2024 में 19.78 लाख महिलाओं ने इस सुविधा का लाभ उठाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.