diwali horizontal

लखनऊ के हुसड़िया चौराहे पर 24 घंटे मिलेंगी ग्रॉसरी और कैफे की सुविधाएं, ‘एनीथिंग एनीटाइम एनीव्हेयर’ की ग्रैंड ओपनिंग

0 33

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर स्थित हुसड़िया चौराहे पर मंगलवार को ‘एनीथिंग एनीटाइम एनीव्हेयर’ स्टोर एवं कैफे की ग्रैंड ओपनिंग हुई। उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी डॉ. सूर्यकुमार शुक्ला ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर आउटलेट का विधिवत उद्घाटन किया कार्यक्रम के दौरान यश तवर, समीर राय, अभिषेक रस्तोगी, रानू राय और हैरिश खान सहित शहर की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

मिलेगी 24×7 सुविधाएं

दैनिक जरूरतें: ग्रॉसरी, डेयरी उत्पाद, स्वीट्स, आइसक्रीम और दैनिक उपयोग का सामान 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध रहेगा लाइव कैफे: कैफे सेक्शन में पिज्जा, हॉट व कोल्ड कॉफी, मॉकटेल और विभिन्न फास्ट फूड व्यंजन हर समय मिलेंगे।

महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

स्टोर की ऑनर निकिता तवर ने बताया कि इस वेंचर का मुख्य उद्देश्य लोगों की 24 घंटे की रोजमर्रा की जरूरतों को एक ही छत के नीचे पूरा करना है। देर रात काम करने वाले पेशेवरों और आम जनता के लिए यह स्टोर काफी मददगार साबित होगा।

मीडिया से बातचीत करते हुए निकिता तवर ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया 

उन्होंने कहा, “आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और हर कदम पर कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। अपने पैरों पर खड़े होकर परिवार का नाम रोशन करना ही मेरा सपना है। यह तो बस एक शुरुआत है, अभी मुझे जीवन में बहुत आगे जाना है हुसड़िया चौराहे पर खुले इस नए ऑल-इन-वन 24/7 आउटलेट से क्षेत्र के निवासियों को देर रात तक जरूरत का सामान व खान-पान की सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.