diwali horizontal

मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर भारी विवाद, न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी ने किया कड़ा विरोध।

0 25

मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर भारी विवाद, न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी ने किया कड़ा विरोध।

MOHAN BHAGWAT TOUR TO US: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे को लेकर न्यूयॉर्क में विवाद खड़ा हो गया है। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ने 29 अगस्त को मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले भागवत के कार्यक्रम का खुलकर विरोध किया है।

ममदानी ने RSS की विचारधारा को लेकर चिंता जताते हुए इसे कथित तौर पर “बहिष्कारी सोच” से जुड़ा बताया और कहा कि ऐसी विचारधारा न्यूयॉर्क जैसे विविधतापूर्ण शहर के मूल्यों के विपरीत है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि यह एक निजी कार्यक्रम है और शहर प्रशासन के पास इसे रद्द करने का अधिकार है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है।

मोहन भागवत 29 अगस्त को मैडिसन स्क्वायर गार्डन में ‘Universal Oneness Celebration’ को संबोधित करेंगे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू-अमेरिकी समुदाय के बीच संवाद, एकता और विभिन्न समुदायों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है।

ममदानी के विरोध के बाद अमेरिका में भारतीय और हिंदू समुदाय के बीच भी इस मुद्दे पर बहस तेज हो गई है। कुछ संगठनों ने मेयर के रुख की आलोचना करते हुए उनसे सभी समुदायों के प्रति समान और निष्पक्ष रवैया अपनाने की मांग की है।

#MohanBhagwat #ZohranMamdani #RSS #NewYork #America #MadisonSquareGarden #UniversalOnenessCelebration #IndianDiaspora #BreakingNews #WorldNews

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.