
फ्रेगरेंस पार्क से लखनऊ में बिखरेगी खुशबू।
FRAGRANCE PARK, LUCKNOW: पुराने लखनऊ में अब ऐतिहासिक इमारतों के बीच फूलों की खुशबू भी लोगों को आकर्षित करेगी। हुसैनाबाद घंटाघर के सामने लाजपत नगर में 2.3 एकड़ में फ्रेगरेंस पार्क तैयार किया गया है। एलडीए ने यहां 50 से ज्यादा तरह के सुगंधित पौधे लगाए हैं। जूही, बेला, मोगरा, रात की रानी और रजनीगंधा जैसे फूलों के साथ 20 से ज्यादा विदेशी प्रजातियां भी पार्क का हिस्सा हैं।
पौधों को अलग-अलग हिस्सों में इस तरह लगाया गया है कि घूमते समय लोगों को अलग-अलग फूलों की खुशबू का अनुभव हो सके। यहां एम्फीथिएटर, फाउंटेन और जॉगिंग ट्रैक जैसी सुविधाएं भी हैं।
फ्रेगरेंस पार्क को 3.41 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इसके संचालन और देखरेख की जिम्मेदारी एलडीए की रहेगी। पार्क का लोकार्पण 29 अगस्त को रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह करेंगे। इसके बाद 1 सितंबर से आम लोग यहां घूम सकें