diwali horizontal

न्यूयॉर्क में तिरंगे के अपमान से देश भर में भारी गुस्सा।

0 36

न्यूयॉर्क में तिरंगे के अपमान से देश भर में भारी गुस्सा।

NEWYORK DESK:अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम के दौरान विरोध-प्रदर्शन हुआ। इसी दौरान भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के कथित अपमान के वीडियो सामने आने के बाद भारत में आक्रोश बढ़ गया है।

रिपोर्टों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने तिरंगे के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया और उसे पैरों से दबाने तथा फाड़ने की कोशिश की। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इस मामले पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी को RSS, BJP या भारत सरकार की आलोचना करने का अधिकार है, लेकिन देश और तिरंगे का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को कड़ी चेतावनी भी दी।

विरोध-प्रदर्शन में भारत सरकार और RSS की नीतियों के खिलाफ नारे लगाए गए। वहीं, कार्यक्रम में पहुंचे कुछ भारतीय-अमेरिकी लोगों ने तिरंगे के कथित अपमान का विरोध किया।

तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि भारत की संप्रभुता, एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। विदेश की धरती पर इसके अपमान की तस्वीरों ने देशवासियों में गहरा रोष पैदा किया है।

 

तिरंगे का सम्मान, देश का सम्मान है।

#तिरंगे_का_अपमान_नहीं _सहेगा_हिंदुस्तान 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.