diwali horizontal

चिनहट स्थित कुंवर ग्लोबल स्कूल में ‘मिशन शक्ति 6.0’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम।

0 41

चिनहट स्थित कुंवर ग्लोबल स्कूल में ‘मिशन शक्ति 6.0’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम।

LUCKNOW LIVE: DCP (पूर्वी) डॉ. दीक्षा शर्मा और ACP (विभूतिखंड) शौम्या पांडेय के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम।इस मौके पर पुलिस टीम के साथ इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र व मिशन शक्ति टीम की महिला पुलिसकर्मी शामिल हुई। स्कूल में छात्राओं और शिक्षिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता के लिए विभिन्न वीमेन हेल्पलाइन नंबरों और उत्तर प्रदेश सरकार की सुरक्षा नीतियों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की गई।

छात्राओं का उत्साहवर्धन करने और उन्हें हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से DCP पूर्वी ने स्कूल की 15 प्रतिभाशाली छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन और छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए विद्यालय प्रशासन ने लखनऊ पुलिस की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.