diwali horizontal

एयरटेल ग्राहकों को 1 साल के लिए मुफ्त मिलेगा ‘सुपर डुओलिंगो’ सब्सक्रिप्शन, भाषा सीखना हुआ आसान

0 39

लखनऊ : दुनिया के प्रमुख ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म ‘डुओलिंगो’ ने भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी ‘भारती एयरटेल’ के साथ एक बड़ी साझेदारी की घोषणा की है। इस रणनीतिक साझेदारी के तहत एयरटेल के लगभग 37.6 करोड़ ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 12 महीने (1 साल) के लिए ‘सुपर डुओलिंगो’ का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा।

एयरटेल ऐप से मिलेगा लाभ

यह विशेष ऑफर एयरटेल के मोबाइल, वाई-फाई और डीटीएच तीनों तरह के उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगा। इसे क्लेम करने के लिए ग्राहकों को एयरटेल ऐप (Airtel App) का उपयोग करना होगा। इसके लिए किसी भी क्रेडिट कार्ड या हिडन चार्ज की आवश्यकता नहीं होगी।

सुपर डुओलिंगो की प्रमुख सुविधाएं

विज्ञापन-मुक्त अनुभव पढ़ाई के दौरान किसी भी प्रकार का विज्ञापन नहीं आएगा अनलिमिटेड एनर्जी (Hearts) बिना रुके लगातार पाठ पूरा करने की सुविधा एआई (AI) फीचर्स रियल-टाइम बोलने का अभ्यास और एआई-संचालित बातचीत। गलतियों की समीक्षा व्यक्तिगत जरूरतों के हिसाब से अभ्यास और सुधार का मौका।

डुओलिंगो ऐप पर 40 से अधिक भाषाओं के अलावा शतरंज, गणित और संगीत सीखने का भी विकल्प मिलता है। हाल ही में कंपनी ने “पंजाबी से अंग्रेजी सीखें” कोर्स भी शुरू किया है, जिससे हिंदी, बांग्ला, तेलुगु, तमिल और उर्दू के बाद अब पंजाबी भाषी भी आसानी से अंग्रेजी सीख सकेंगे।

डुओलिंगो इंडिया की बिजनेस डेवलपमेंट प्रमुख राशि धनानी ने कहा कि भारत उनके सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है। इस साझेदारी का उद्देश्य देश भर के छात्रों और पेशेवरों के लिए भाषा सीखना सुलभ, रोचक और तनावमुक्त बनाना है। यह पहल भारतीय उपयोगकर्ताओं को वैश्विक अवसरों से जोड़ने में एक बड़ा कदम साबित होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.