diwali horizontal

शंख एयर के फाउंडर और चेयरमैन के घर एवं ऑफिस पर IT का छापा

0 25

शंख एयर के फाउंडर और चेयरमैन के घर एवं ऑफिस पर IT का छापा

LUCKNOW NEWS:लखनऊ में शंख एयर के फाउंडर और चेयरमैन श्रवण कुमार विश्वकर्मा के घर और ऑफिस पर शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम पहुंची। टीम गोमतीनगर विस्तार स्थित उनके घर पहुंची है। इसके अलावा वरदान खंड स्थित शंख टावर में कंपनी के ऑफिस पर भी जांच कर रही है।

फिलहाल आयकर विभाग ने इस कार्रवाई पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। जांच किस मामले में हो रही है, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है।

सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग के कई अधिकारी शंख एयरलाइंस के तीन मंजिला ऑफिस पहुंचे। टीम ने कंपनी के दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले। बैंक खातों से जुड़ी जानकारी भी देखी जा रही है। ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ भी की गई।

जांच के दौरान कुछ कर्मचारियों के मोबाइल फोन टीम ने अपने कब्जे में लिए। कंप्यूटर और लैपटॉप की भी जांच की गई। अधिकारी कंपनी के कारोबारी लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड भी जुटा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.