diwali horizontal

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डीएफओ मनीष सिंह को मिला इको वॉरियर अवॉर्ड

0 46

संरक्षित क्षेत्र प्रबंधन श्रेणी में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने नई दिल्ली में किया सम्मानित

लखनऊ : पीलीभीत टाइगर रिजर्व के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) श्री मनीष सिंह, आईएफएस को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित इको वॉरियर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार संरक्षित क्षेत्र प्रबंधन श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया।

नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने श्री मनीष सिंह, आईएफएस को यह सम्मान प्रदान किया। इको वॉरियर अवॉर्ड देश में पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण और संरक्षित क्षेत्रों के प्रभावी प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के प्रभागीय वनाधिकारी के रूप में श्री मनीष सिंह ने संरक्षित क्षेत्र के प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संरक्षित क्षेत्र प्रबंधन श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर का यह सम्मान मिलना पीलीभीत टाइगर रिजर्व और उत्तर प्रदेश वन विभाग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.