diwali horizontal

43वें फ्लोर से युवक ने लगाई छलांग: शरीर के उड़े परखच्चे; मचा हड़कंप

0 29

43वें फ्लोर से युवक ने लगाई छलांग: शरीर के उड़े परखच्चे; मचा हड़कंप

UTTAR PRADESH CRIME LIVE: घटना नॉएडा के सेक्टर 94 के सुपरनोवा सोसाइटी के एम्पायर टावर की है इसे यूपी की सबसे ऊंची बिल्डिंग भी बोला जाता है  एक ऊंची इमारत की 43वीं मंजिल से एक युवक के नीचे कूदने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक के गिरने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस युवक की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना को लेकर आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.