diwali horizontal

‘नई नवेली’ के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचीं यामी गौतम धर, रूमी दरवाज़े पर अपने खूबसूरत देसी अंदाज़ से जीता सबका दिल!

0 47

लखनऊ के रूमी दरवाज़े पर यामी गौतम धर ने बिखेरा देसी खूबसूरती का जादू, ‘नई नवेली’ के प्रमोशन के लिए पहुंचीं नवाबों के शहर!

लखनऊ : अपनी आने वाली फिल्म ‘नई नवेली’ के प्रमोशन के सिलसिले में नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचीं खूबसूरत एक्ट्रेस यामी गौतम धर ने हाल ही में शहर की ऐतिहासिक धरोहर रूमी दरवाज़ा का दौरा किया। इस दौरान यामी का सादगी भरा देसी अंदाज़ हर किसी का दिल जीत रहा था।

बैंगनी रंग के खूबसूरत इंडियन आउटफ़िट में वे बेहद हसीन लग रही थीं, जिसे उनके कानों के नक्काशीदार झुमके और खुले बाल एक परफेक्ट एलिगेंट लुक दे रहे थे। कहना गलत नहीं होगा कि ऐतिहासिक रूमी दरवाज़े की बैकड्रॉप में यामी का यह दिलकश और नज़ाकत भरा रूप दिल जीत रहा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.