
पारा ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, डिलीवरी बॉय की हालत गंभीर
LUCKNOW CRIME LIVE: अवध चौराहे की तरफ से आ रही चार पहिया गाड़ी ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर,ओवरब्रिज पर चढ़ते समय हुआ भीषण सड़क हादसा, डिलीवरी बॉय के रॉन्ग साइड से आने की भी जानकारी सामने आई,टक्कर इतनी जोरदार कि दोपहिया वाहन चार पहिया गाड़ी में जा घुसा,
हादसे में दोपहिया वाहन चालक गंभीर रूप से घायल,हादसे के बाद ओवरब्रिज पर लगा भीषण जाम, यातायात प्रभावित,चार पहिया वाहन का नंबर UP32NK1079 बताया जा रहा है ,दोपहिया वाहन का नंबर UP32KB6332 है चार पहिया वाहन चालक समेत सभी लोगों के मौके से फरार होने की सूचना , सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर मौजूद, लखनऊ के पारा ओवरब्रिज पर हादसे के बाद अफरा-तफरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी