
20 से 24 फरवरी 2027 तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन, 1100 से अधिक कंपनियां लेंगी हिस्सा
लखनऊ : भारत के इलेक्ट्रिकल और पावर सेक्टर में तकनीकी नवाचार, औद्योगिक विकास और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IEEMA) लखनऊ में इलेक्रमा 2027 का प्रीव्यू आयोजित करने जा रहा है। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय उद्योग जगत के प्रतिनिधि, स्टेकहोल्डर्स और विशेषज्ञ एक मंच पर जुटेंगे। इस दौरान इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी नवाचार और तेजी से बदलते पावर सेक्टर की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

IEEMA की ओर से आयोजित होने वाला इलेक्रमा 2027 आगामी 20 से 24 फरवरी तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जाएगा। इस संस्करण की थीम ‘हार्नेसिंग द पावर ऑफ आई’ रखी गई है। आयोजकों के अनुसार, यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा। इसमें 1100 से अधिक प्रदर्शक कंपनियों के शामिल होने की उम्मीद है, जबकि करीब पांच लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इसके अलावा 25 हजार से अधिक बी2बी बैठकें होंगी, 500 से ज्यादा आमंत्रित खरीदार हिस्सा लेंगे और 10 से अधिक देशों के पवेलियन भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

IEEMA के प्रेसिडेंट (इलेक्ट) एवं इलेक्रमा 2027 के चेयरमैन हरटेक सिंह ने कहा कि इलेक्रमा दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिकल शो और इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम का प्रमुख मंच है। यह आयोजन वैश्विक उद्योग को एक साथ लाकर नवाचार, सहयोग और नई व्यावसायिक संभावनाओं को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि भारत अपने पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और ऊर्जा परिवर्तन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में यह आयोजन भारतीय उद्योग की क्षमताओं को वैश्विक अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।वहीं, IEEMA के उत्तरी क्षेत्र के चेयरमैन इम्तियाज सिद्दीकी ने कहा कि भारत के इलेक्ट्रिकल और पावर सेक्टर में उत्तरी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बढ़ते अवसरों के बीच लखनऊ में होने वाला प्रीव्यू क्षेत्रीय उद्योग जगत को अपनी क्षमताओं और संभावनाओं को सामने रखने का अवसर देगा। उन्होंने बताया कि जर्मनी के पार्टनर देश के रूप में शामिल होने से ELECRAMA 2027 को
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी और भारतीय उद्योग को वैश्विक बाजारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।गौरतलब है कि 1948 में स्थापित IEEMA भारत में इलेक्ट्रिकल, इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स और संबंधित उपकरणों के निर्माताओं का शीर्ष संगठन है। यह बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण उपकरणों से लेकर नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र तक की पूरी वैल्यू चेन का प्रतिनिधित्व करता है।