diwali horizontal

बेरियाघाट मेले की तैयारियां समय से पूर्ण करें: जिलाधिकारी

0 30

बेरियाघाट मेले की तैयारियां समय से पूर्ण करें: जिलाधिकारी

HIGHLIGHTS

विधायक आशीष सिंह आशू, जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने किया घाट का निरीक्षण

हरदोई,  10 नवंबर 2026: आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेले के दृष्टिगत विधायक बिलग्राम-मल्लावां आशीष सिंह आशू, जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने तहसील बिलग्राम क्षेत्रांतर्गत मल्लावां स्थित बेरियाघाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के शुभारंभ से पहले घाटों तक आने-जाने वाले मार्गों को सुव्यवस्थित किया जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मेले के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक प्रबंध करने तथा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने घाटों पर सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त बैरिकेडिंग, सुरक्षा जाल एवं संकेतक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कर ली जाएं। साथ ही उपजिलाधिकारी बिलग्राम को सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाएं समय से पूरी कराने के निर्देश दिए।

वही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने समीक्षा करते हुए घाट पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि पुलिस टीम लगातार गश्त करती रहे ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नहने राम , अधिशासी अभियंता सिंचाई अजय कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.