
मुख्यमंत्री ने यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में सी0एन0एच0 इण्डस्ट्रियल के नए ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लाण्ट का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री ने यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में सी0एन0एच0 इण्डस्ट्रियल के नए ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लाण्ट का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया
HIGHLIGHTS
उ0प्र0 देश का प्रमुख निवेश गन्तव्य बना, विगत साढ़े नौ वर्षों में यहां उद्योगों, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुए : मुख्यमंत्री1,200 करोड़ रु0 से अधिक के निवेश से लगभग 100 एकड़ भूमि पर यह मैन्युफैक्चरिंग प्लाण्ट स्थापित होगा, ’इस परियोजना से हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगाप्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उ0प्र0 उपद्रव प्रदेश से आज उत्सव प्रदेश बन चुकासुदृढ़ कानून-व्यवस्था के कारण प्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, फियरलेस बिजनेस और ट्रस्ट ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में तेजी से आगे बढ़ायह परियोजना प्रदेश में फार्म मैकेनाइजेशन एवं आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग को नई गति देने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के नए अवसरों का सृजन करेगीइस महत्वपूर्ण निवेश से स्थानीय उद्योगों, सप्लायर नेटवर्क और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगीडबल इंजन सरकार ने उ0प्र0 को इन्फ्रास्ट्रक्चर, इन्वेस्टमेण्ट, इण्डस्ट्री और एम्प्लॉयमेण्ट के ग्रोथ हब के रूप में स्थापित कियाप्रदेश ने इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेण्ट, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रिफॉर्म और मजबूत सेक्टर स्पेसिफिक पॉलिसी फ्रेमवर्क के माध्यम से निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार कियाएफ0डी0आई0, फॉर्च्यून-500 कम्पनियों सहित निवेश के प्रमुख एवं उभरते क्षेत्रों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में 36 से अधिक सेक्टोरल पॉलिसीज लागू की गईप्रशासनिक सुधार, पारदर्शिता, डिजिटाइजेशन एवं समयबद्ध सेवा वितरण के माध्यम से प्रदेश के बिजनेस इकोसिस्टम में व्यापक परिवर्तन हुआप्लग एण्ड प्ले इण्डस्ट्रियल इण्फ्रास्ट्रक्चर, इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर और डेडिकेटेड इण्डस्ट्रियल क्लस्टर के विकास से उद्योगों की स्थापना एवं संचालन और अधिक सुगम हुआआई0टी0, इलेक्ट्रॉनिक्स, ए0आई0, सेमीकण्डक्टर, स्टार्टअप, डाटा सेण्टर,साइबर, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एग्रीटेक, फिनटेक, डीपटेक, हेल्थटेक, टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी एवं स्पोर्ट्स जैसे क्षेत्रों में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा

मुख्यमंत्री जी ने सी0एन0एच0 इण्डस्ट्रियल को उत्तर प्रदेश में नए मैन्युफैक्चरिंग प्लाण्ट की स्थापना के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परियोजना प्रदेश में फार्म मैकेनाइजेशन एवं आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग को नई गति देगी। साथ ही, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के नए अवसरों का सृजन करेगी। इस महत्वपूर्ण निवेश से स्थानीय उद्योगों, सप्लायर नेटवर्क और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
भारत के कुल ट्रैक्टर बाजार में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी लगभग 18.5 प्रतिशत है। उत्तर प्रदेश की विशाल बाजार क्षमता और सी0एन0एच0 इण्डस्ट्रियल की तकनीकी एवं मैन्युफैक्चरिंग विशेषज्ञता इस निवेश के माध्यम से एक नया इतिहास रचने की क्षमता रखती है। प्रदेश सरकार सी0एन0एच0 इण्डस्ट्रियल के साथ एक पार्टनर के रूप में सदैव खड़ी रहेगी और कम्पनी को हर कदम पर आवश्यक सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सी0एन0एच0 इण्डस्ट्रियल ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग के लिए उत्तर प्रदेश आया है। यहां बुलडोजर भी बनाइए, क्योंकि प्रदेश का बुलडोजर पहले ही एक ब्राण्ड बन चुका है। देश-दुनिया में इसकी मांग है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को इन्फ्रास्ट्रक्चर, इन्वेस्टमेण्ट, इण्डस्ट्री और एम्प्लॉयमेण्ट के ग्रोथ हब के रूप में स्थापित किया है। प्रदेश ने इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेण्ट, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रिफॉर्म और मजबूत सेक्टर स्पेसिफिक पॉलिसी फ्रेमवर्क के माध्यम से निवेश अनुकूल वातावरण तैयार किया है। एफ0डी0आई0, फॉर्च्यून-500 कम्पनियों सहित निवेश के प्रमुख एवं उभरते क्षेत्रों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में 36 से अधिक सेक्टोरल पॉलिसीज लागू की गई हैं। डेडिकेटेड कन्ट्री डेस्क और विशाल इण्डस्ट्रियल लैण्ड बैंक निवेशकों को मजबूत आधार उपलब्ध करा रहे हैं।
प्रशासनिक सुधार, पारदर्शिता, डिजिटाइजेशन एवं समयबद्ध सेवा वितरण के माध्यम से प्रदेश के बिजनेस ईकोसिस्टम में व्यापक परिवर्तन हुआ है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में उत्तर प्रदेश टॉप अचीवर रहा है। डीरेगुलेशन में प्रदेश को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट्स और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ने प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई ताकत प्रदान की है। प्लग एण्ड प्ले इण्डस्ट्रियल इण्फ्रास्ट्रक्चर, इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर और डेडिकेटेड इण्डस्ट्रियल क्लस्टर के विकास से उद्योगों की स्थापना एवं संचालन और अधिक सुगम हुआ है। टाटा, सैमसंग, माइक्रोसॉफ्ट, आई0बी0एम0, इन्फोसिस, एच0सी0एल0 और हिंदुजा ग्रुप जैसी कम्पनियों के साथ टाई-अप करके प्रदेश के विशाल डेमोग्राफिक डिविडेण्ड को स्किल से जोड़ते हुए इण्डस्ट्री रेडी वर्कफोर्स तैयार की जा रही है।
आई0टी0, इलेक्ट्रॉनिक्स, ए0आई0, सेमीकण्डक्टर, स्टार्टअप, डाटा सेण्टर, साइबर, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एग्रीटेक, फिनटेक, डीपटेक, हेल्थटेक, टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी एवं स्पोर्ट्स जैसे क्षेत्रों में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। इन क्षेत्रों में निवेश, नवाचार और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।
यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) प्रदेश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यीडा का विकास 25,000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में किया जा रहा है। नरेन्द्र मोदी इण्टरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा (जेवर) के विकास के साथ इस पूरे क्षेत्र को एक बड़े इण्डस्ट्रियल, इकोनॉमिक एवं लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे, इण्डस्ट्रियल लैण्ड और आधुनिक कनेक्टिविटी का समन्वय इस क्षेत्र को निवेश का नया केन्द्र बना रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यहां एच0सी0एल0, फॉक्सकॉन का सेमीकण्डक्टर प्लाण्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, अपैरल पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, टॉय पार्क, एम0एस0एम0ई0 पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क और डाटा सेंटर पार्क जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं विकसित हो रही हैं। जेवर क्षेत्र के अन्नदाता किसानों के योगदान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में कभी गोलियां चलती थीं और जो अपराध के कारण देशभर में बदनाम था, आज वही क्षेत्र निवेश के सर्वश्रेष्ठ गन्तव्य के रूप में स्थापित हो रहा है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थापना के पीछे पुलिस भर्ती एवं उसके आधुनिकीकरण के साथ अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का महत्वपूर्ण योगदान है।
अच्छे जनप्रतिनिधियों के चयन, जनता के साथ बेहतर सम्बन्ध एवं समन्वय तथा किसानों के सकारात्मक सहयोग से जेवर आज सचमुच भारत के जेवर अर्थात भारत के गहने के रूप में उभर रहा है। इसके लिए क्षेत्र के अन्नदाता किसानों, सांसद एवं विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधियों का योगदान सराहनीय है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों के परिणामस्वरूप विगत साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश को 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें से 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश धरातल पर उतर चुके हैं। आगामी इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से 07 लाख 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों की ग्राउण्ड ब्रेकिंग करने की तैयारी है।
प्रदेश में फैक्ट्रियों की संख्या 14 हजार से बढ़कर 35 हजार से अधिक हो चुकी है। एम0एस0एम0ई0 इकाइयों की संख्या एक करोड़ तक पहुंच चुकी है। स्टार्ट-अप की संख्या 120 से बढ़कर 25 हजार से अधिक हो गई है। आज प्रदेश जी0सी0सी0 हब के रूप में उभर रहा है। प्रदेश का बजट, जी0एस0डी0पी0, प्रति व्यक्ति आय तथा महिला श्रमबल की भागीदारी दर में तीन गुना से अधिक वृद्धि हुई है। कभी बीमारू राज्यों की श्रेणी में गिना जाने वाला उत्तर प्रदेश आज देश का अग्रणी रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बन चुका है। विगत कई वर्षों से प्रदेश देश में सर्वाधिक कैपेक्स वाला राज्य बना हुआ है। प्रदेश बॉटम फाइव से निकलकर देश की टॉप थ्री इकोनॉमी में शामिल हो गया है। 01 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इसी ट्रस्ट ऑफ डूइंग बिजनेस का परिणाम है कि सी0एन0एच0 इण्डस्ट्रियल लगभग 1,200 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से करीब 100 एकड़ भूमि पर नया ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लाण्ट स्थापित कर रहा है। इससे हजारों प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। स्थानीय व्यवसायों और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी। यह निवेश उत्तर प्रदेश के विकसित होते औद्योगिक ईकोसिस्टम में वैश्विक कम्पनियों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।
इस अवसर पर सी0एन0एच0 इण्डस्ट्रियल के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की प्रगतिशील नीतियों, औद्योगिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता एवं दूरदर्शी नेतृत्व ने उद्योगों के लिए निवेश, नवाचार और विकास का अनुकूल वातावरण तैयार किया है। यह निवेश केवल एक निर्माण संयंत्र की स्थापना तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नए अवसरों के सृजन, औद्योगिक इकोसिस्टम को मजबूत करने, रोजगार बढ़ाने और उत्तर प्रदेश एवं भारत की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
——–