
मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र तथा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 4,300 लाभार्थियों को 215 करोड़ रु0 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की
मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र तथा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 4,300 लाभार्थियों को 215 करोड़ रु0 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की
HIGHLIGHTS
उ0प्र0 में आज युवाओं को पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और समयबद्ध तरीके से सरकारी नौकरी मिल रही: मुख्यमंत्री
प्रदेश सरकार किसानों और युवाओं के साथ खड़ी और उनके भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध
विगत साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति में व्यापक परिवर्तन आया, उ0प्र0 भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में बदलते भारत को देखने का अवसर मिला, वर्तमान पीढ़ी को अपनी युवावस्था में विकास
और परिवर्तन का नया दौर देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआराजस्व विभाग में इससे पूर्व 10,836 नियुक्तियाँ की जा चुकीं, 7,994 लेखपालों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने जा रही
15 अगस्त, 2026 तक प्रदेश में साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी सेवा के नियुक्ति पत्र दिए गए, आगामी 26 जनवरी तक 01 लाख और युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का लक्ष्य
सरकार का प्रयास कि प्रत्येक पांचवें दिन औसतन एक बड़ा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित हो
उ0प्र0 पुलिस में 02 लाख 30 हजार से अधिक नियुक्तियाँ की गईं, पुलिस में 32,000 भर्तियों की प्रक्रिया पूर्ण, सत्यापन की कार्यवाही चल रही
अब तक विभिन्न राजस्व न्यायालयों के माध्यम से 37,81,363 वाद निस्तारित, प्रतिमाह औसतन 3,78,000 वादों का निस्तारण
रोवर तकनीक के माध्यम से जून माह में लगभग 70 हजार पैमाइश के मामले सम्पन्न
देश में बनाए गए कुल ग्रामीण आवासीय अभिलेखों में उ0प्र0 का योगदान 37 प्रतिशत
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का दायरा बढ़ाते हुए किसान, बटाईदार, किसान का परिवार और बटाईदार के परिवार को शामिल किया
अब तक 1,40,196 अन्नदाता किसान परिवारों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ उपलब्ध कराया जा चुका, विभिन्न
जनपदों में 5833.50 करोड़ रु0 की सहायता राशि वितरित

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज का समारोह युवाओं की खुशी के साथ भाई दूज का उपहार प्रदान करने और अन्नदाता किसानों के प्रति सरकार की संवेदना व्यक्त करने का अवसर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा की प्रक्रिया पूरी कर परिणाम घोषित किया और सत्यापन के बाद आज अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्राप्त हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और युवाओं के साथ खड़ी है और उनके भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से दो बातों का विशेष ध्यान रखने की अपेक्षा की कि प्रत्येक नागरिक के प्रति संवेदना का भाव तथा जीवन में सत्यनिष्ठा का पालन। किसान और युवा दोनों के साथ सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है। युवाओं के सामने सरकारी नौकरी के साथ-साथ अपना स्टार्ट-अप स्थापित करने, स्वयं का व्यवसाय करने और निजी क्षेत्र में
रोजगार प्राप्त करने के भी अनेक अवसर उपलब्ध हैं। प्रदेश में सुरक्षित वातावरण होने से हर सेक्टर में अनन्त सम्भावनाएँ आगे बढ़ी हैं।
——–